सीताराम चौराहा। प्राथमिक विद्यालय दुमही परिसर में मंगलवार को स्कूल चलो अभियान के तहत बैठक हुई। इसमें परिषदीय विद्यालयों में नामांकन बढ़ाने व छात्रों के ठहराव को लेकर रणनीति बनाई गई।
एआरपी राहुल सिंह ने संदर्शिका के अनुरूप शिक्षण कार्य ही गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की आधारशिला है। शिक्षक डायरी को नियमित व समयानुसार अद्यतन रखना अनिवार्य है। प्रत्येक छात्र का निपुण प्लस एप पर आंकलन कर उसकी प्रगति की निगरानी कराएं। जिन छात्रों की सीखने की गति कमजोर है, उन्हें चिन्हित कर रेमेडियल टीचिंग के माध्यम से सुधार लाने पर विशेष बल दिया गया। उन्होंने कहा कि स्कूल चलो अभियान के तहत अधिक से अधिक बच्चों का नामांकन कर उन्हें विद्यालय से जोड़े रखना सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। ठहराव बढ़ाने के लिए अभिभावकों से सतत संवाद व शिक्षण की गुणवत्ता में निरंतर सुधार आवश्यक है।
इस दौरान प्रभारी प्रधानाध्यापक अबरार अहमद, सहायक अध्यापक ईश्वरचंद गुप्त, हरिकेश यादव, संजय राय, पुनीता राय आदि मौजूद रहे।