फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: डीजे के शोर पर चला चाबुक...डीजे बंधे वाहन का चालान

Mon, 01 Sep 2025 11:27 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
शहर में वाहन पर मानक से अ​धिक साउंड लगाने पर डीजे का चालान करते टीएसआई-स्रोत पुलिस
विज्ञापन
संतकबीरनगर। सोमवार को डीजे के शोर पर लगाम कसने के लिए एआरटीओ और यातायात पुलिस ने अभियान चलाया। इस दौरान एक डीजे लोडेड वाहन का चालान कर दिया। इससे डीजे संचालकों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

आज शादी हो या पर्व हर जगह डीजे की डिमांड रहती है। डीजे संचालक वाहनों पर क्षमता से अधिक साउंड लगाते हैं। यह साउंड इतना ऊपर तक होता है कि रास्ते में पड़ने वाले तार भी छू जाने की आशंका होती है, जबकि दो साउंड से अधिक व वाहन की ऊंचाई से अधिक नहीं लगा सकते हैं। तेज आवाज में बजने वाला डीजे लोगाें के स्वास्थ्य पर असर डालता है। सबसे ज्यादा दिक्कत हार्ट के मरीजों को होती है।
यही नहीं डीजे को लेकर कई बार विवाद भी हो चुका है। कोतवाली क्षेत्र के बड़गो में दो जून 2023 की मध्य रात्रि के बाद डीजे बजाना भारी पड़ गया। रात्रि गश्त में निकली पुलिस टीम ने डीजे को अपने कस्टडी में लेकर अग्रिम कानूनी कार्रवाई की। तत्कालीन कोतवाल सर्वेश कुमार राय कलक्ट्रेट चौकी पुलिस के साथ रात्रि के समय क्षेत्र भ्रमण पर थी। रात को 2:30 बजे के आसपास तेज ध्वनि में डीजे बजाया जा रहा था, जिससे आसपास व आने जाने वाले लोगों को काफी असुविधा हो रही थी।
विज्ञापन

पिकअप चालक देवेंद्र निवासी बसडीला थाना दुधारा से रात के समय डीजे बजाने की बात पूछने पर उसने बताया कि बड़गो के रहने वाले उसके मामा अवधेश का है। जिन्हें बुलाने भेजने पर वह वापस नहीं आया। इसके बाद पुलिस टीम की मदद से डीजे को बंद कराकर उसे अपने कब्जे में ले लिया। रात दस से सुबह छह बजे के बीच प्रतिबंधित समय में डीजे बजाने के मामले में पर्यावरण संरक्षण अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई थी। सोमवार को यातायात पुलिस ने एक वाहन का चालान किया। जिस पर डीजे लदा हुआ था और वह मानक से अधिक था। यातायात प्रभारी परमहंस ने बताया कि मानक से ज्यादा साउंड लगाने पर चालान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें