फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: सेफ सिटी के लिए कार्ययोजना... धरातल पर सिर्फ बदइंतजामी

Mon, 03 Jun 2024 01:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। शहर को सेफ सिटी के रूप में व्यवस्थित करने के लिए प्रशासन ने कार्य योजना तैयार की है। इसके तहत शहर के प्रमुख चौराहों का सौंदर्यीकरण होना है। ट्रैफिक व्यवस्था दुरूस्त करने के लिए इंतजाम होने हैं, अब तक केवल सीसीटीवी कैमरा लगाने तक योजना सिमट कर रह गई है। ऐसे में लोगों को अभी समस्या झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन


शहर को सेफ सिटी बनाने के लिए प्रशासन ने मेंहदावल बाईपास चौराहे के चौड़ीकरण व सुंदरीकरण की योजना बनाई है। इसके तहत फौव्वारा, ट्रैफिक सिग्नल, यात्रियों के बैठने की व्यवस्था के साथ ही मेंहदावल बाईपास से कलक्ट्रेट जाने वाले मार्ग के चौड़ीकरण और फुटपाथ बनाया जाना है।
चुनाव से पहले यहां पर मेंहदावल बाईपास से होकर कलक्ट्रेट जाने वाले मार्ग पर काम शुरू हुआ। सड़क के दाेनों तरफ दीवार खड़ी की गई। इसके बाद कुछ और काम हुए, लेकिन अन्य कार्य अब तक नहीं हो पाए हैं। ऐसी ही स्थिति शहर के प्रमुख चौराहों की भी है। प्रमुख चौराहों के सुंदरीकरण के साथ ही यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए ट्रैफिक सिग्नल लगाया जाना है, लेकिन किसी भी चौराहे पर अब तक कार्य शुरू नहीं हो सका है। इसके कारण आए दिन शहर में जाम की स्थिति बन रही है।
विज्ञापन

ट्रैफिक पुलिस के जवानों को भी गर्मी से यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए जूझना पड़ रहा है। शहर के निवासी अमरेंद्र कुमार, शैलेंद्र कुमार आदि ने बताया कि काम शुरू होने पर उम्मीद जगी थी, लेकिन अब निराश होना पड़ रहा है।

कलक्ट्रेट में बनाया गया है कंट्रोल कमांड सेंटर
शहर में यातायात व्यवस्था बनाए रखने तथा सुरक्षा पर नजर रखने के लिए कलक्ट्रेट में कंट्रोल कमांड सेंटर बनाया गया है, जहां से पूरे शहर की निगरानी की व्यवस्था है। प्रमुख चौराहों पर काम न होने से इसका लाभ पूरी तरह से नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन


लोकसभा चुनाव की व्यस्तता के कारण कार्य में विलंब हुआ है। मतगणना के बाद कार्यों में तेजी आएगी, जिसका लाभ शहरवासियों के साथ ही अन्य लोगों को मिलेगा।
- महेंद्र सिंह तंवर, डीएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें