फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: गैंगस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। बेलहर कला पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के मामले में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद न्यायालय में पेश करने के लिए रवाना कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार अपराधियों के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत थानाध्यक्ष बेलहर कला हरिकेश भारती के नेतृत्व में गठित टीम ने 23 अगस्त को अरुण यादव उर्फ सिब्बू निवासी बरई टोला वार्ड नंबर-3, थाना कोतवाली खलीलाबाद को गिरफ्तार किया। अरुण यादव के खिलाफ बेलहर कला थाने में उत्तर प्रदेश गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम में प्राथमिकी दर्ज है। पुलिस के मुताबिक इसी मामले में वह वांछित था।
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ बेलहर कला और कोतवाली खलीलाबाद थाने में कुल पांच प्राथमिकी दर्ज है। इनमें गैंगस्टर एक्ट के अलावा बीएनएस, एनडीपीएस एक्ट और आर्म्स एक्ट के मामले शामिल हैं। पुलिस ने उसके खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करके संबंधित मजिस्ट्रेट के समक्ष प्रस्तुत कर दिया। जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जिला कारागार रवाना कर दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें