महुली। महिला अपराध से जुड़े मामले में वांछित आरोपी को महुली पुलिस ने शनिवार सुबह अगया-सिदाही मोड़ के पास से गिरफ्तार कर लिया। उसकी तलाश में पुलिस पहले उसके घर पर दबिश दे चुकी थी, वह फरार हो गया था।
पुलिस के अनुसार, महुली थाने में दर्ज प्राथमिकी के तहत इंद्रदेव कुमार (29), निवासी छितही, थाना महुली वांछित चल रहा था। शनिवार को उपनिरीक्षक परवेज अहमद को सूचना मिली कि आरोपी अगया-सिदाही मोड़ के पास मौजूद है। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और सुबह करीब 10:15 बजे उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी के परिजन को भी गिरफ्तारी की सूचना दी गई। आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश करने के लिए रवाना कर दिया। जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जिला कारागार रवाना कर दिया गया। संवाद