संतकबीरनगर। थाना धनघटा पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। आरोपी पर रंजिश में साथियों के साथ युवक पर जानलेवा हमला करने का आरोप है।
प्रभारी निरीक्षक दिलीप सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने रविवार को वांछित आरोपी गोरखनाथ निवासी औराडाड़, थाना धनघटा को गोरखपुर सोनबरसा से गिरफ्तार किया। आरोपी के विरुद्ध थाना पर प्राथमिकी दर्ज है।
पुलिस के मुताबिक, 30 मई को शेषनाथ कसौधन ने दी तहरीर में बताया कि 29 मई को उनका भाई मारखंडे सामान की आपूर्ति कर बाइक से घर लौट रहा था। इस बीच घात लगाए बैठे गोरखनाथ और उसके साथियों ने उस पर हमला कर दिया। संवाद