संतकबीरनगर। सीजेएम चेतना त्यागी की अदालत ने चेक बाउंस मामले में आरोपी को तलब कर 23 फरवरी को अदालत में हाजिर होने का आदेश दिया है।
थाना धनघटा अंतर्गत ग्राम सिरसी निवासी पीड़ित अधिवक्ता राम अनुज राय ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट चेतना त्यागी की अदालत में प्रार्थनापत्र दिया और आरोप लगाया कि आरोपी अजीम अली निवासी दुदही सुराजी बाजार पोस्ट दुदही कुशीनगर ने जूते की दुकान में पूंजी लगाने के लिए एक लाख रुपये चार फरवरी 2023 को प्राप्त किए और एक वर्ष में रुपये देने का वादा किया।
एक वर्ष बीत जाने के बाद पीड़ित ने रुपये की मांग की, लेकिन अजीम अली टाल मटोल करते रहे। आरोपी ने एक जुलाई 2025 को एक लाख रुपये का चेक दिया और उसी दिन उसने बैंक में क्लीयरेंस के लिए जमा किया जो आरोपी के खाते में पर्याप्त बैलेंस न होने के कारण चेक अनादर (बाउंस) हो गया। संवाद