धनघटा। क्षेत्र के बन्धुपुर के खाताधारक ने क्षेत्रीय प्रबंधक को शिकायती पत्र देकर बिना जानकारी उसके खाते से 28 हजार रुपये निकालने का आरोप लगाया है। आरोप है कि इसकी जानकारी शाखा प्रबंधक को देने पर वे भड़क गए और दुर्व्यवहार करते हुए बैंक से बाहर खदेड़ दिया।
क्षेत्र के बन्धुपुर निवासी सुदामा पुत्र शिव पूजन ने पत्र में बताया है कि उसका महुली स्थित शाखा में खाता पत्नी गायत्री देवी के साथ संयुक्त रूप से संचालित हो रहा है। 18 सितंबर काे खाते में 38 हजार रुपये जमा किया।
पासबुक में प्रिंट भी है। सात अक्टूबर को जब वह पैसा निकालने बैंक पहुंचा तो पता चला कि उसके खाते से चालीस हजार रुपया विड्राल हो गया। इस संबंध में शाखा प्रबंधक चन्द्रभानू सिंह ने कहा कि मामले की जानकारी है। खाता धारक के साथ दुर्व्यवहार करने का आरोप बेबुनियाद है। गठित टीम द्वारा इस मामले की जांच की जा रही है।