फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: दिन में धूप से राहत, रात में गलन ने बढ़ाई परेशानी

Mon, 16 Dec 2024 11:27 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है। सुबह के समय धूप निकल रही है, लेकिन रात में ठंड के साथ गलन बढ़ जा रही है। पछुआ हवा चलने से लोगों को ठंड में परेशानी झेलनी पड़ रही है। हालांकि ठंड को देखते हुए नगर पालिका प्रशासन सक्रिय हो गया है। विभिन्न स्थानों पर अलाव जलवाने की व्यवस्था के साथ ही दो रैन बसेरों को भी सक्रिय कर दिया गया है। इससे लोगों को थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

सोमवार को अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह धूप निकली तो लोगों को थोड़ी राहत मिली, लेकिन शाम होते ही गलन बढ़ जा रही है। इसके कारण रोजमर्रा की जरूरतों के लिए कस्बे में आए लोग शाम होते ही घर का रुख कर लिया। सोमवार को बरदहिया बाजार में ऊनी कपड़ों के मंडी में खरीदारों की भीड़ दिखाई दी। लोग स्वेटर, जैकेट, साल, मफलर, ऊनी टोपी आदि की खरीद करते मिले। यहां मिले मनोज कुमार, बिंदू देवी आदि ने कहा कि ठंड बढ़ने के कारण ऊनी कपड़ों की खरीदारी करना जरूरी हो गया है।
दूसरी तरफ नगर पालिका प्रशासन ने विभिन्न चौराहों पर अलाव जलवाने की व्यवस्था की है, जहां पर लोग खुद को गर्म रखने का प्रयास करते दिखे। इसके साथ ही शहर के बंजरिया और रेलवे स्टेशन के रैन बसेरा को भी सक्रिय कर दिया गया है। यहां कर्मचारियों की तैनाती के साथ ही बाहर से आने वाले लोगों के ठहरने के लिए व्यवस्था की गई है। नगर पालिका परिषद के ईओ अवधेश कुमार ने कहा कि ठंड को देखते हुए अलाव जलवाने के साथ ही रैन बसेरा सक्रिय कर दिया गया है। इससे लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
मौसम में उतार-चढ़ाव बना हुआ है। अगले सप्ताह में ठंड और बढ़ने की संभावना है। ऐसे में लोगों को सतर्कता बरतने की जरूरत है।
-अमरनाथ मिश्र, मौसम वैज्ञानिक कुमारगंज अयोध्या
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें