संतकबीरनगर। थाना मेंहदावल पुलिस ने शादी का झांसा देकर युवती से यौन शोषण करने के आरोप में वांछित को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। पुलिस के अनुसार, पीड़िता ने थाना मेंहदावल में तहरीर देकर आरोप लगाया कि गगनई राव निवासी विनोद यादव ने शादी का झांसा देकर उसके साथ यौन शोषण किया।
तहरीर के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की। थाना मेंहदावल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी विनोद यादव निवासी गगनई राव को उसके गांव से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि साक्ष्यों के संकलन और मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए आरोपी के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की गई। संवाद