धनघटा। महुली थाना क्षेत्र के एक गांव के व्यक्ति ने एक युवक पर अपनी नाबालिग बेटी से दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। मामले में उसने पुलिस क्षेत्राधिकारी धनघटा को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। आरोप है कि उसकी बेटी गर्भवती हो गई है और स्थानीय पुलिस केस दर्ज करने में आनाकानी कर रही है।
सीओ को दी तहरीर में व्यक्ति ने बताया है कि मार्च महीने में उसकी 16 वर्षीय बेटी एक इंटर काॅलेज में परीक्षा देने जा रही थी। इसी दौरान एक मनबढ़ युवक ने उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया। किसी से बताने पर जानमाल धमकी भी दी। जिससे उसकी बेटी गर्भवती हो गई। शिकायत करने पर 29 अप्रैल को घर पर चढ़कर युवक ने हंगामा किया। मामले को गंभीरता से लेते हुए सीओ ने मुकामी पुलिस को कार्रवाई करने की बात कही है। संवाद