संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली खलीलाबाद पंकज कुमार पांडेय की अगुवाई में गठित पुलिस टीम ने दुष्कर्म व पाॅक्सो एक्ट के मामले में वांछित आरोपी राजू निवासी महादेवा को सूर्यनारायण इंटर काॅलेज के पास से बुधवार को गिरफ्तार किया।
मामले में पीड़िता की मां ने दो सितंबर को अपनी नाबालिग पुत्री के साथ आरोपी पर दुष्कर्म के संबंध में प्रार्थना पत्र देकर अभियोग पंजीकृत कराया था। बाद में पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। संवाद