बखिरा। नगर पंचायत बखिरा के परतिया में काली माता का प्राचीन मंदिर है। इसी परिसर में स्थित बंजर भूमि पर विगत आठ माह से कुछ लोग अवैध कब्जा कर रहे हैं। शौचालय निर्माण भी कर लिया है। लोगों की शिकायत पर एसडीएम सदर ने अवैध निर्माण रुकवाने का आदेश दिया है, फिर भी कब्जे धारक मनमानी पर उतारू है।
परतिया स्थित काली मंदिर परिसर में करीब डेढ़ बीघा बंजर व डीह की भूमि है। करीब आठ माह पूर्व एक व्यक्ति ने कुछ लोगो की शह पर निर्माण कार्य शुरू कर दिया। जिसकी शिकायत करने पर नगर पंचायत द्वारा निर्माण रुकवा दिया गया था, लेकिन कुछ दिनों बाद चोरी छिपे शौचालय का निर्माण करा लिया गया। इसकी जानकारी होने पर सभासद राजेश गुप्ता ने इसकी शिकायत ईओ आदित्य प्रकाश, चेयरमैन के साथ एसडीएम सदर से किया। संवाद