संतकबीरनगर। सिविल जज सीनियर डिविजन/ए सीजेएम संजय राज पांडे की अदालत ने खेत में पानी चलाने के विवाद को लेकर घर पर चढ़कर अपशब्द कहते हुए मारने पीटने जान माल की धमकी देने के मामले में एक ही परिवार के पांच लोगों के विरुद्ध थानाध्यक्ष बखिरा को केस दर्ज करने का आदेश दिया है।
कोर्ट में दिए गए अपने प्रार्थना पत्र में बखिरा थानांतर्गत भगवानपुर गांव की निवासी सायरा बेगम ने बताया है कि 8 जुलाई 2025 की रात आठ बजे खेत में पानी चलाने के विवाद को लेकर उसी के गांव के मुस्तकीन, मुस्ताक, आलिया, फरजाना, आमिना ने मारपीट की तथा जान माल की धमकी दी थी। संवाद