खलीलाबाद की रहने वाली महिला बैंक कर्मी का आरोप था कि वह गुरुवार की शाम को रोडवेज बस से सफर कर रही थी। उसके पीछे की सीट पर बैठा युवक रास्ते में छेड़खानी किया था।
खलीलाबाद मेंहदावल बाईपास पर आरोपी को नीचे उतारने के बाद महिला ने पीटना शुरु कर दिया। इतना ही नहीं आरोपी को पकड़ कर कोतवाली ले गई और पुलिस को सौंप दी।
पुलिस की पूछताछ में आरोपी युवक की पहचान निर्मल जायसवाल निवासी पुरानी बस्ती के रुप में हुई। महिला की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छेड़खानी का केस दर्ज किया।
प्रभारी कोतवाल दिनेश यादव ने बताया कि आरोपी को मुचलके पर छोड़ा गया है। पीड़ित महिला का बयान दर्ज होने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।