फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लवकुश हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
लवकुश हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

संतकबीरनगर। कोतवाली पुलिस ने लवकुश हत्याकांड के फरार एक आरोपी को नेदुला के पास से शनिवार को गिरफ्तार किया। उससे पुुलिस ने पूछताछ की। बाद में कार्रवाई कर जेल भेज दिया। हालांकि हत्याकांड में पूर्व कलेक्ट्रेट चौकी प्रभारी और एक अन्य आरोपी पर पुलिस हाथ नहीं डाल पाई है।
विज्ञापन

एसपी ब्रजेश सिंह ने पत्रकार वार्ता में बताया कि 23 सितंबर को नेदुला के पास ऊनखास गांव निवासी लवकुश यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना से नाराज गांव के लोगों ने हाईवे को करीब पांच घंटे तक जाम कर दिया था। पीड़ित पिता की तहरीर पर ऊनखास के रहने वाले प्रेम प्रकाश सिंह, शैलेंद्र सिंह और आकाश सिंह के अलावा कलेक्ट्रेट के पूर्व चौकी प्रभारी चंदन कुमार के खिलाफ हत्या और षड्यंत्र का केस दर्ज किया गया था। 29 सितंबर को ही मुख्य आरोपी प्रेम प्रकाश सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। जबकि नामजद आरोपी शैलेंद्र सिंह और आकाश सिंह की पुलिस तलाश कर रही थी। शनिवार को एसएसआई सुभाष मौर्या ने सूचना के आधार पर अपनी टीम के साथ हत्याकांड के आरोपी शैलेंद्र सिंह को नेदुला के पास से गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी शैलेंद्र सिंह ने गांव के रहने वाले प्रेम प्रकाश सिंह और आकाश सिंह के साथ हत्याकांड में शामिल होने की बात स्वीकार की। बताया कि प्रेम प्रकाश सिंह ने लवकुश यादव को गोली मारी थी। जबकि वह और आकाश सिंह सहयोग में शामिल थे। आरोपी बनाए गए पूर्व कलेक्ट्रेट चौकी प्रभारी चंदन कुमार की भूमिका की जांच चल रही है। यदि साक्ष्य मिले तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। तीसरे आरोपी आकाश सिंह की गिरफ्तारी के लिए कोतवाल को निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें