मुंडेरा शुक्ल चौराहे के पास से पुलिस ने दबोचा
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। पुलिस टीम ने युवती के अपहरण के आरोपी को गिरफ्तार किया है। थाना धनघटा पुलिस ने मामले में वांछित अजय पुत्र रामभजन उर्फ रामभुज निवासी बैजनाथपुर थाना धनघटा को मुंडेरा शुक्ल चौराहे के पास से सोमवार को गिरफ्तार किया।
युवती के पिता ने थाना धनघटा पर पुत्री को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के संबंध में प्रार्थनापत्र देकर अभियोग पंजीकृत कराया था। पुलिस ने महिला अपराध की संवेदनशीलता को देखते हुए आरोपी अजय को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई पूर्ण करके संबंधित न्यायालय में पेश करके जेल भेज दिया।