फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: नाबालिग को भगाने और दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

Mon, 30 Dec 2024 11:16 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। पुलिस टीम ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने और दुष्कर्म के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया है। थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म व पाॅक्सो एक्ट के मामले में वांछित अभियुक्त संतोष चौधरी पुत्र रामकरन चौधरी निवासी ग्राम तुर्कवलिया थाना कोतवाली खलीलाबाद को रजिस्ट्री ऑफिस के पास से दबोच लिया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार वादी ने 10 दिसंबर को थाना कोतवाली खलीलाबाद में अपनी नाबालिग बेटी को उपरोक्त अभियुक्त पर आठ दिसंबर को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने व दुष्कर्म करने के संबंध में प्रार्थना पत्र देकर अभियोग पंजीकृत कराया था। पुलिस ने महिला अपराध की संवेदनशीलता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई करके अपहृता को 23 दिसंबर को बरामद कर लिया। मामले में अभियुक्त को 30 दिसंबर को गिरफ्तार कर समस्त कानूनी कार्रवाई पूर्ण करके संबंधित न्यायालय प्रस्तुत करके जेल रवाना कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें