फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: किशोरी को भगाकर धर्म परिवर्तन कराने का आरोप

Wed, 09 Jul 2025 11:56 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रोसया बाजार। धनघटा थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने पुलिस को दिए गए शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि उनकी बेटी को बगल के गांव का एक युवक 20 हजार नकद और जेवरात के साथ भगा ले गया है। वह उनकी बेटी का धर्म परिवर्तन भी कराना चाहता है।
विज्ञापन

पौली पुलिस चौकी में दी शिकायती पत्र में महिला ने आरोप लगाया है कि वह एक अनुसूचित जाति की महिला है। उसकी बेटी अपने ननिहाल गई हुई थी। वहां से बगल के गांव का गैर संप्रदाय का एक लड़का 5 जून को उसे बहला फुसला कर भगा ले गया। वह उसका धर्मांतरण कराना चाहता है, काफी खोजबीन के बाद भी लड़की का कहीं पता नहीं चला। इस संबंध में पूछे जाने पर थाना अध्यक्ष रामकृष्ण मिश्रा ने बताया कि मामला अभी संज्ञान में नहीं है। जानकारी होने पर जांच कर उचित कार्यवाही की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें