मगहर। भाकियू भानु गुट के राष्ट्रीय महासचिव रणजीत सिंह ने सीएचसी खलीलाबाद पर फर्जी जन्म प्रमाणपत्र जारी का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र भेजा है। पत्र में लिखा है कि सीएचसी द्वारा फर्जी जन्म प्रमाणपत्र जारी किया जा रहा है, जबकि प्रत्येक बच्चे का जन्म प्रमाणपत्र अनिवार्य है।
शासन का आदेश भी है कि अस्पताल से तत्काल जन्म प्रमाणपत्र जारी किया जाए ताकि बच्चों का आधार कार्ड आसानी से बन सके। आगे लिखा है कि जबकि आदेश के विपरीत फर्जी तरीके से जन्म प्रमाणपत्र जारी किए जा रहे हैं। जिन बच्चों का फर्जी जन्म प्रमाणपत्र जारी किया गया है वे सभी चार लोग एक ही परिवार के हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री से इसकी जांच करा कर दोषियों के खिलाफ करवाई की मांग की है। संवादम