संतकबीरनगर। सांसद लक्ष्मीकांत उर्फ पप्पू निषाद पर गणेश मूर्ति विसर्जन के दौरान हुए हमले और विवाद के बाद दर्ज प्राथमिकी में अब तक किसी की गिरफ्तार नहीं हुई है। इससे नाराज सपा कार्यकर्ताओं बृहस्पतिवार को डीएम से मुलाकात की। कार्यकर्ताओं ने डीएम को ज्ञापन देकर मामले की मजिस्ट्रेट जांच कराए जाने की मांग करने के साथ आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किए जाने की मांग की।
जिलाध्यक्ष अब्दुल कलाम ने कहा कि सांसद लक्ष्मीकांत पप्पू निषाद के ऊपर मूर्ति विसर्जन जुलूस के दौरान 18 सितंबर को रात लगभग 10:00 बजे प्राण घातक हमला एवं उनकी गाड़ियों में तोड़फोड़ की गई लेकिन उनके द्वारा प्राथमिकी दर्ज कराने के बाद किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
उसके बाद सांसद पर प्राथमिकी दर्ज कराने वाले विशाल कुमार के द्वारा सांसद के घर जाकर सांसद से कहा कि हमने आपके खिलाफ कोई प्राथमिकी नहीं लिखवाई है। मैं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मिलना चाहता हूं। मुझे कुछ कार्यकर्ता लखनऊ ले जा रहे थे। भाजपा के दबाव में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं को फर्जी प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेज दिया।