धनघटा। क्षेत्र के चपरापूर्वी टोला खालेपुरवा निवासी एक महिला ने मंगलवार को एसपी को प्रार्थना पत्र देकर एक पार्टी के नेता पर एसपी का रिश्तेदार बता कर पीड़िता से 50 हजार रुपये ऐंठ लेने का आरोप मढ़ा।
एसपी को दिए गए प्रार्थना पत्र में धनघटा थाना क्षेत्र के चपरापूर्वी टोला खालेपुरवा निवासी झिनका देवी ने बताया कि ग्राम चपरापूर्वी में स्थित भूमि का बैनामा लिया है और छत स्तर तक दीवाल तैयार करा ली। उक्त निर्माण कार्य में धनघटा थाना क्षेत्र निवासी विपक्षी कार्य में अनावश्यक रूप से हस्तक्षेप करते हुए निर्माणाधीन मकान के सामने पीडब्ल्यूडी की भूमि में जबरन दीवाल खड़ी कर रहे थे।
उसने दीवाल चलाने को लेकर एतराज जताया तो तो विपक्षी ने बिड़हर घाट पुलिस चौकी के सहयोग से उसको थाने पर बैठा दिया आैर दीवाल जुड़वा लिए। उसने सरकारी मानक के अनुसार पीडब्ल्यूडी एरिया छोड़कर बैनामा करवाया है। इसी बीच विवाद की जानकारी होने पर एक नेता उसके घर आए। उन्होंने स्वयं को एसपी का रिश्तेदार बताते हुए समस्या का निराकरण कराने का आश्वासन दिया। इस कार्य के लिए उन्होंने उससे 50 हजार रुपये की मांग किया। वह आश्वासन के झांसे में आ गई और उसने रुपये दे दिया। नेता ने अब तक न तो दीवार हटवाया और न ही पैसा वापस किया।