संतकबीरनगर। खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र के मोहद्दीनपुर में गाय का गोबर फेंकने को लेकर चार लोगों ने मिलकर एक महिला को बुरी तरह पीट दिया। इस मामले में तीन माह बाद कोर्ट के आदेश पर चार आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है। कोतवाल पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि पीड़िता फातिमा खातून निवासी मुहल्ला मोहद्दीनपुर इस्लामनगर ने कोर्ट को दिए शिकायत पत्र में बताया कि वह किराये के मकान में रहती है। गाय का गोबर फेंकने के लिए 11 जून को समय लगभग आठ बजे रात में मकान मालिक के बताए गए स्थान पर गई थी। जहां पर शराब के नशे में धुत होकर विपक्षी शब्बीर, बबलू, साबरा खातून, रुबी एकराय होकर गोबर फेंकने से मना किए। जिस पर उन्होंने कहा कि वह वर्षों से मकान मालिक के कहने पर यहां गोबर फेंक रही हैं। इस पर उक्त ने गाली देना शुरू कर दिया। गाली मना करने पर एक राय होकर ईंट, पत्थर व काठ के पीढ़ा से बुरी तरह से मार-पीटकर जख्मी कर दिया। बचाव में आई बेटी गुड़िया को बबलू ने बाल पकड़कर घसीटते हुए काफी मारापीटा और जानमाल की धमकी दी। संवाद