संतकबीरनगर। पुलिस टीम ने गैर इरादतन हत्या के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष बखिरा उमाशंकर त्रिपाठी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी कमलेश निवासी शिवापार थाना बखिरा को खैरवा मोड़ नहर पुलिया के पास से रविवार को गिरफ्तार किया है।
उल्लेखनीय है कि नौ जून को अखिलेश यादव निवासी ग्राम शिवापार ने थाना बखिरा पर तहरीद दी कि गिरफ्तार आरोपी व विपक्षी अपने खेत में जानवर से सुरक्षा के लिए तार लगाकर उसमें करंट लगा दिया। इसके स्पर्श से उनका लड़का अमन (10) आ गया, और उसकी मौत हो गई है।
विपक्षी लाठी-डंडा व ईंट लेकर उनके घर पर चढ़ आए और गालियां देते हुए कहा कि परिवार के लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराओगे तो जान से मार देंगे। तहरीर के आधार पर थाना बखिरा पर रिपोर्ट पंजीकृत की गई। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए थाना बखिरा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ समस्त कार्रवाई पूरी करके संबंधित न्यायालय भेज दिया। जहां से आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जिला कारागार रवाना कर दिया गया।