संतकबीरनगर। पुलिस टीम ने गोवध निवारण अधिनियम के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
एसओ बखिरा श्याम मोहन के अगुवाई में गठित पुलिस टीम ने थाना बखिरा पर पंजीकृत गोवध निवारण अधिनियम व पशु क्रूरता अधिनियम में वांछित रेहान अहमद उर्फ मोहम्मद आमिर पुत्र मेराज निवासी मानपुर छितही थाना महुली को नरायनपुर पुलिया के से गिरफ्तार किया।
16 मार्च को थाना बखिरा पुलिस ने ग्राम धोबहा के पास एक पिकप में छह राशि गोवंश को बरामद किया गया था। जिसके बाद थाना बखिरा पर अभियोग पजीकृत करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर संबंधित न्यायालय में पेश करके जेल भेज कर दिया।