फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: सरकारी जमीन पर दो मदरसा बनाने और बस्ती बसाने का आरोप

Mon, 13 Oct 2025 11:59 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
सरकारी जमीन पर अवैध तरीके से मदरसा बनाने तथा बाहरी लोगों को बसाने के विरोध में प्रदर्शन करते हु - फोटो : बाजार में सजी विभिन्न प्रकार की लाइट एवं झालरें। संवाद
विज्ञापन
संतकबीरनगर। धनघटा थानाक्षेत्र के नाथनगर कस्बे के लोगों ने सरकारी जमीन पर अवैध रूप से कब्जा करके दो मदरसा चलाने और 22 बीघा बंजर जमीन पर कब्जा करके बाहरी लोगों को बसाने का आरोप लगाया। ग्रामीणों ने सोमवार को डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन किया और शिकायती पत्र देकर उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार नाथनगर पुरानी बाजार निवासी बृजमोहन के नेतृत्व में सोमवार को ग्रामीण डीएम कार्यालय पर पहुंचे। जिलाधिकारी को शिकायत पत्र देकर बताया कि नाथनगर पुरानी बाजार में सरकारी भूमि पर अवैध रूप से दो मदरसों का निर्माण कराकर संचालन किया जा रहा है। मदरसा कमेटी के सदस्य दबंग, गुंडा और माफिया किस्म के हैं। एक अन्य सरकारी भूमि पर कब्जा करके बाहरी लोगों को बसाया जा रहा है।
ग्रामीणों का कहना है कि मदरसे के सामने ही उन लोगों के घर हैं। आए दिन यह लोग महिलाओं पर अभद्र भद्दे कमेंट करते हैं। इनके यहां बाहरी लोग आकर रात-रात भर रुकते हैं। इसके चलते घर परिवार में डर का माहौल बना रहता है। लोगों ने दोनों सरकारी जमीनों को अतिक्रमण से मुक्त कराने और उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शन करने वालों में बृजमोहन, काशीप्रसाद, इंसाफ अली, प्रमोद कुमार, निर्मला व अन्य लोग शामिल थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें