फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: माध्यमिक विद्यालयों की खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज

Mon, 13 Oct 2025 11:59 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
एचआर इंटर कॉलेज में तहसील स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का उद्घाटन करते अति​थि-स्रोत कॉलेज - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
संतकबीरनगर। एचआर इंटर कॉलेज खलीलाबाद में माध्यमिक विद्यालयों की दो दिवसीय तहसील स्तरीय एथलेक्टिस प्रतियोगिता का सोमवार को शुभारंभ हुआ। इस दौरान दौड़, हैमर थ्रो और लंबी कूद की प्रतियोगिता हुई।
विज्ञापन

खेल शिक्षक जोखू प्रसाद ने बताया कि तहसील स्तरीय प्रतियोगिता में हीरालाल रामनिवास इंटर कॉलेज खलीलाबाद, संत कबीर आचार्य रामविलास इंटर कॉलेज मगहर, मौलाना आजाद इंटर कॉलेज खलीलाबाद, श्री लाल बहादुर शास्त्री इंटर कॉलेज टुंपार, नेहरू कृषक इंटर कॉलेज खलीलाबाद, जीजीआईसी खलीलाबाद, पीबी गर्ल्स इंटर कॉलेज खलीलाबाद, एएचएग्री इंटर कॉलेज दुधारा, इंटर कॉलेज मूडाडीहा बेग ने प्रतिभाग किया।
पहले दिन दौड़, लंबी कूद और हैमर थ्रो में अनीश गौतम मौलाना आजाद इंटर कॉलेज, सुमन और रोशनी हीरालाल रामनिवास इंटर कॉलेज, शशिकांत हीरालाल रामनिवास इंटर कॉलेज, काव्या जीजीआईसी, सुंदरी हीरालाल रामनिवास इंटर कॉलेज, सूरज चौरसिया और अनूप मौलाना आजाद इंटर कॉलेज ने चैंपियनशिप हासिल की। प्रतियोगिता का उद्घाटन प्रबंधक अमरनाथ रूंगटा ने किया। प्रधानाचार्य अरूण कुमार ओझा ने अतिथियों का आभार जताया।
विज्ञापन

इस अवसर पर योगेंद्र कुमार सिंह, राजेंद्र चौधरी, उदयभान पटेल, सुधीर कुमार, संतमोहन त्रिपाठी, महेंद्र यादव, विजय कुमार, संजय, विवेकानंद यादव समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें