बेलहर। क्षेत्र के महुआ में जमीन विवाद का मुकदमा विचाराधीन होने के बावजूद घर से निकालने का मामला प्रकाश में आया है। घर में रखे जेवरात व नकदी समेत सारा सामान रख लेने का आरोप है। पुलिस ने आठ नामजद व बारह अज्ञात पर केस दर्ज किया है।
तहरीर में जरीना बेगम पत्नी रमजान अली निवासी महुआ ने लिखा है कि विपक्षी तरन्नुम से जमीन विवाद को लेकर एसडीएम मेंहदावल के यहां मुकदमा चल रहा है। शनिवार की दोपहर विपक्षी सकील पुत्र अजात, नाजो पत्नी सुहेल, राजू पुत्र अज्ञात, सलीम पुत्र अज्ञात, शब्बीर पुत्र शकील, तनवीर, दो अज्ञात महिला तथा करीब बारह अज्ञात लोग जनपद सिद्धार्थनगर से गोलबंद होकर घर में घुस गए और गाली गुप्ता देते हुए मुझे व मेरी दो बच्चियों को मारपीट कर घर से निकाल दिया। घर के अंदर रखे जेवरात समेत नकदी जब्त कर लिया। संवाद