फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: नाबालिग को भगाने का आरोपी गिरफ्तार, अपहृता बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाकर ले जाने के मामले में मेंहदावल पुलिस ने वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर अपहृता को बरामद कर लिया। पुलिस ने मंगलवार को आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जिला कारागार भेज दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, 10 अप्रैल को एक व्यक्ति ने मेंहदावल थाने में तहरीर देकर अपनी नाबालिग बेटी को सचिन निवासी गोनहा डीह, थाना बांसी, सिद्धार्थनगर द्वारा बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाया था। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की थी।
जांच के दौरान साक्ष्य संकलन और तलाश के बाद पुलिस ने मंगलवार को सचिन को सिद्धार्थनगर के सोनौरा मोड़ के पास से गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने अपहृता को भी बरामद कर लिया। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को संबंधित मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जिला कारागार भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें