- दो साल के मासूम के साथ महिला ने की थी दो दिन पहले खुदकुशी
- आरोपित के खिलाफ मुकदमा, गिरफ्तार कर भेजा गया जेल
मेंहदावल। गगनई राव मोहल्ले में दो साल के मासूम बेटे संग मां के खुदकुशी के मामले में पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ पुलिस ने पिता की तहरीर पर मंगलवार को आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया था। आरोपी को पुलिस कोर्ट में पेश किया। जहां से जेल भेज दिया गया है।
मेंहदावल के गगनई राव मोहल्ले में चार दिसंबर सोमवार को किरन अपने दो साल के बेटे विज्ञांतु के साथ खुदकुशी कर ली थी। दोनों का शव कमरे में साड़ी के फंदे से लटका मिला। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुदकुशी की पुष्टि होने के बाद पिता इंद्रजीत ने मेंहदावल थाने में तहरीर दी। इसके आधार पर मंगलवार को पुलिस ने किरन के पति जामवंत निषाद पर आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में जामवंतने पत्नी को प्रताड़ित करने की बात कुबूल की है। वह अक्सर पत्नी को पीटता था। थाना प्रभारी विजय कुमार दुबे ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आत्महत्या की बात सामने आई है। आरोपित के खिलाफ केस दर्ज गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।