संतकबीरनगर। नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने और दुष्कर्म के मामले में आरोपी को धनघटा पुलिस ने बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश करने के लिए रवाना कर दिया।
पुलिस के अनुसार कनैला टोला लोनियान निवासी बादल के खिलाफ धनघटा थाने में प्राथमिकी दर्ज था। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही थी। बतादें कि पीड़िता की मां ने 18 अप्रैल 2026 को धनघटा थाने में तहरीर देकर अपनी नाबालिग बेटी को भगा ले जाने का आरोप लगाया था। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने साक्ष्य संकलन के साथ कार्रवाई तेज की। बृहस्पतिवार को पुलिस टीम ने आरोपी बादल को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने गिरफ्तारी के बाद आरोपी को आवश्यक कार्रवाई पूरी कर न्यायालय के लिए रवाना कर दिया। जहां से आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जिला कारागार भेज दिया गया।