धर्मसिंहवा। झांसा देकर राजस्थान ले जाकर क्षेत्र की युवती से जबरन शादी करने के आरोपी को बुधवार की शाम पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बृहस्पतिवार को उसे न्यायालय में प्रस्तुत किया। कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया।
युवती ने इसी क्षेत्र के भुलकी गांव के संजय पर प्राथमिक दर्ज कराई है। कहा है कि एक अक्तूबर 2025 को संजय लालच देकर झांसे में लिया और राजस्थान ले जाकर उसके साथ जबरन शादी कर ली और पत्नी बनाकर रखा था। जब पैसे व जेवर खत्म हो गए तब उसे वह प्रताड़ित करने लगा। वह किसी प्रकार बचकर 26 जनवरी को घर आई और परिजनों को आपबीती बताई। पुलिस ने संजय के खिलाफ जबरन शादी करने व मारपीट के आरोप में बुधवार को केस दर्ज किया था। विवेचना कर रहे उपनिरीक्षक संदीप कुमार राय ने बताया कि आरोपी संजय को बुधवार की शाम में सेवाइपार कब्रिस्तान के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। बृहस्पतिवार सुबह में उसे न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। संवाद