संतकबीरनगर। कोतवाली पुलिस ने सोमवार को हत्या के प्रयास के मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने वांछित को उसके रिश्तेदार के घर से काबू किया गया।
थाना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भैसासेहरी निवासी रामप्रताप ने 24 मार्च को तहरीर देकर गांव के ही अनिल कुमार चौधरी पर आरोप लगाया कि भैसासेहरी गांव निवासी अनिल ने 23 मार्च को उनके घर में घुसकर पत्नी और पुत्री को गालियां दीं और जान से मारने की नियत से सरिया से हमला किया।
पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया। एसपी के निर्देश पर पुलिस ने छापामार कर आरोपी को बरहट गांव निवासी उसके रिश्तेदार के घर से गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना कर दिया।