संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र में 16 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर भगाने का मामला सामने आया है। मां ने पुलिस को तहरीर देकर गौसपुर निवासी एक युवक पर बेटी को ले जाने का आरोप लगाया है। परिजन ने किशोरी के डेढ़ लाख रुपये ले जाने की भी बात कही है।
शहर के एक मोहल्ला निवासी महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 14 अगस्त की शाम करीब आठ बजे उनकी 16 वर्षीय बेटी घर से लापता हो गई। आरोप है कि गौसपुर, मुखलिसपुर रोड निवासी विशाल सोनकर उसे अपने साथ ले गया। परिजन ने किशोरी की तलाश शुरू की और युवक के परिजन से पूछताछ की, लेकिन कोई जानकारी नहीं दी गई।किशोरी की मां का आरोप है कि बेटी को भगाने में युवक के परिजन की भी भूमिका है। कोतवाल जय प्रकाश दूबे ने बताया कि पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद