संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक महिला ने अपनी 16 वर्षीय बेटी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, पुलिस को दी तहरीर में पीड़िता ने जानकारी दिया कि उनकी करीब 16 वर्षीय बेटी 29 जून की रात करीब तीन बजे घर से लापता हो गई। आरोप है कि रक्षा उर्फ भुलेंद्र, निवासी अबई पाकड़, थाना चिलुआताल, जनपद गोरखपुर, उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया। आरोपी कुछ दिनों से उनके गांव में अपनी बहन के घर रह रहा था।
मां का कहना है कि परिवार के लोगों ने रिश्तेदारों और आसपास के क्षेत्रों में काफी तलाश की, लेकिन बेटी का अब तक कोई पता नहीं चल सका। कोतवाल जय प्रकाश दूबे का कहना है कि तहरीर के आधार पर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है और किशोरी की तलाश के लिए प्रयास तेज कर दिए गए हैं।