फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: लेखा कार्यालय ने छह घंटे में डीए भुगतान कर बनाया प्रदेश में रिकाॅर्ड

Fri, 25 Oct 2024 10:41 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- शासनादेश जारी होने के बाद विभाग हुआ सक्रिय
विज्ञापन

- अभी तक किसी भी जिले में इतनी तेजी से नहीं हुआ डीए का भुगतान

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय के लेखा विभाग ने बृहस्पतिवार को शासनादेश जारी होने के बाद छह घंटे के अंदर डीए का भुगतान करा दिया। लेखा विभाग ने प्रदेश में रिकाॅर्ड बनाया है। अभी तक किसी भी जिले में इतनी तेजी से डीए का भुगतान नहीं हुआ है। शिक्षकों ने वित्त एवं लेखाधिकारी को बधाई दी है।
वित्त एवं लेखाधिकारी अभिनव सिंह ने बताया कि 24 अक्तूबर को दोपहर 2:30 बजे शिक्षकों व कर्मचारियों के डीए बढ़ोतरी के संबंध में शासन द्वारा आदेश जारी किया गया। शासनादेश जारी होते ही महज दो घंटे के भीतर लेखा कार्यालय द्वारा त्वरित गति से काम करते हुए शाम चार बजे तक डीए अंतर का बिल ट्रेजरी में प्रस्तुत कर दिया गया। जिसे ट्रेजरी द्वारा अप्रूव भी कर दिया गया हैं। डीए की बढ़ोतरी एक जुलाई 2024 प्रभावी है। तीन माह (जुलाई, अगस्त एवं सितंबर) का बकाया अंतर समस्त नौ ब्लॉक के शिक्षकों को भुगतान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस भुगतान में वरिष्ठ कोषाधिकारी त्रिभुवन लाल की विशेष सहयोग रहा। विभाग की इस उपलब्धि पर शिक्षक अमित यादव, सतेंद्र प्रताप सिंह, अजय यादव, प्रमोद सिंह, संजय गुप्ता समेत अन्य ने बधाई दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें