फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: आरोपियों पर कार्रवाई के आश्वासन पर लेखपालों का धरना खत्म

Thu, 12 Dec 2024 08:36 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
घुमारवीं की ग्राम पंचायत पट्टा के गांव कलरी का हैंडपंप । संवाद - फोटो : चंदाैसी
विज्ञापन
-हैंडपंप से आ रहा गंदा पानी, शिकायत के बाद भी समाधान नहीं
विज्ञापन

-गांव के लोग पानी के लिए इसी हैंडपंप पर हैं निर्भर

संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं(बिलासपुर)। घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत पट्टा के गांव कलरी के लोग पीने के पानी के लिए दर-दर भटकने को मजबूर हैं। गांव में जल शक्ति विभाग द्वारा स्थापित एकमात्र हैंडपंप से लंबे समय से मटमैला और गंदा पानी निकल रहा है, जिससे ग्रामीणों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि वर्षों से गांव के लोग इसी हैंडपंप पर निर्भर थे क्योंकि आसपास कोई अन्य पेयजल स्रोत नहीं है। पिछले कुछ महीनों से हैंडपंप के खराब होने के कारण लोग मटमैला पानी पीने को मजबूर हैं। यह पानी न केवल इंसानों के लिए बल्कि पशुओं के लिए भी ठीक नही है। बताया कि समस्या को लेकर कई बार विभाग से शिकायत की, इसके बाद हैंडपंप की फ्लशिंग की गई थी। हालांकि, इससे कोई स्थायी समाधान नहीं निकल सका। कहा कि अगर जल्द ही इस समस्या का हल नहीं किया गया, तो गंदा पानी पीने से बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है। जल शक्ति विभाग के सहायक अभियंता मस्तराम चौहान ने बताया कि मामला ध्यान में आया था, जिसके बाद हैंडपंप की फ्लशिंग करवाई गई थी। यदि अभी भी समस्या बरकरार है, तो हैंडपंप की पाइप बदली जाएगी या अन्य जरूरी कदम उठाए जाएंगे ताकि लोगों को साफ पानी मिल सके। ग्रामीणों ने विभाग से अपील की है कि जल्द से जल्द स्थायी समाधान निकाला जाए ताकि उन्हें पेयजल संकट से राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें