फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में युवक और वृद्ध की मौत, दंपती घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क हादसों में युवक और वृद्ध की मौत, दंपती घायल
विज्ञापन

बेलहर क्षेत्र के फुलवरिया और खलीलाबाद-धनघटा मार्ग पर पायलपार गांव में हुईं दुर्घटनाएं
संवाद न्यूज एजेंसी
सांथा/धनघटा। जिले में दो सड़क हादसों में मंगलवार को युवक और वृद्ध की मौत हो गई और दंपती घायल हो गया। दुर्घटनाएं बेलहर क्षेत्र के फुलवरिया और खलीलाबाद-धनघटा मार्ग पर पायलपार गांव में हुईं।
सांथा प्रतिनिधि के अनुसार, बेलहर एसओ अनिल दूबे ने बताया कि बनखोरिया गांव निवासी 65 वर्षीय सीताराम मंगलवार को अपने गांव के फूलचंद के साथ रिश्तेदारी में भठौरा थाना खेसरहा जनपद सिद्धार्थनगर गए थे। लौटते समय फुलवरियां के पास दूसरी बाइक से टक्कर हो गई। हादसे में सीताराम घायल हो गए। वहीं बाइक चला रहे फूलचंद को मामूली चोटें आईं। दूसरी बाइक पर सवार अमथरी निवासी याद अली और फुलवरिया निवासी मोहम्मद इमरान सुरक्षित बच गए। घायल वृद्ध को लोग सीएचसी सांथा ले गए। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया गया। इस मामले में अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। घटना की सूचना पर पीड़ित परिजनों का रो- रो कर बुरा हाल है। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

धनघटा प्रतिनिधि के अनुसार, महुली क्षेत्र के जोगाराजा गांव निवासी 29 वर्षीय जोगेंद्र निषाद सोमवार को बस्ती जनपद के लालगंज क्षेत्र के नेवारी गांव निवासी अपने साढू सुग्रीम और साली सीमा को बाइक पर बैठा कर खलीलाबाद जा रहे थे। उसी दौरान कोतवाली क्षेत्र के पायलपार गांव के समीप चार पहिया वाहन से टकरा गए। हादसे में जोगेंद्र निषाद की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि साढू और साली सीमा को चोटें आईं। लोगों ने घायलों को जिला अस्पताल भेजवाया। परिजनों ने बताया कि एक माह पूर्व जोगेंद्र निषाद मलेशिया से घर लौटे थे। सूचना मिलते ही पत्नी मीना अपने सात वर्षीय बेटे रमेश, पांच वर्षीय बेटे रितेश, दो वर्षीय बेटे रूद्रनाथ गमजदा हो उठे। लोगों ने कहा कि हादसे में मासूम बच्चे के पिता का साया छिन गया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें