फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की चपेट में आकर एक शख्स की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
आमी नदी में मछली पकड़ने घर जा रहे थे बालूशासन निवासी रामरेहारी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
बघौली। मेंहदावल- खलीलाबाद मार्ग पर बृहस्पतिवार को करैली चौराहे के पास कार की चपेट में आने से एक शख्स घायल हो गया। लोग उसे एंबुलेंस से जिला अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

बालूशासन निवासी 58 वर्षीय रामरेहारी साहनी पुत्र सितई बृहस्पतिवार को आमी नदी में मछली पकड़ने के लिए घर से निकले थे। अभी वह खलीलाबाद- मेंहदावल मार्ग पर करैली चौराहे के पास पहुंचे ही थे। तभी तेज रफ्तार कार ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। एंबुलेंस से उन्हें जिला अस्पताल भेजा गया। यहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पत्नी सोनमती, पतोहू विजय लक्ष्मी और परिवार की पायल, इन्द्रासनी, सपना का रो- रो कर बुरा हो गया। एसओ बखिरा रोहित प्रसाद ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पीड़ित परिजनों की तहरीर पर कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही कार चालक का पता लगाकर पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें