फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुखार पीड़ित 26 बच्चों के खून के लिए गए नमूने

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बाघनगर। सेमरियावां ब्लॉक के उसराशहीद गांव में 10 वर्षीय बालिका की 30 अगस्त को एईएस से मौत हो गई थी। बृहस्पतिवार को सीएचसी सेमरियावां से डॉक्टर हिमांशु के नेतृत्व में मोहम्मद कौसर खान, एस. रामकुमार, एएनएम संगीता, आशा उमाकांती उसराशहीद पहुंचे। टीम ने मृत बालिका के परिवार समेत गांव मिले 26 बुखार पीड़ित बच्चों के खून का नमूना लिया।
विज्ञापन

टीम ने गांव में साफ सफाई और शुद्ध जल सेवन बारे में सलाह दी। साथ ही मच्छरदानी में सोने पर जोर दिया। डॉक्टर हिमांशु ने बताया कि गांव की एक बालिका की 30 अगस्त को एईएस से मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई थी। इसे देखते हुए गांव में अन्य लोगों के खून का नमूना लिया गया है। इसके साथ ही तीन हजार क्लोरीन की गोली आशा के द्वारा घर- घर वितरण की गई। जिसको बीस लीटर पानी में एक गोली डाल के पानी को शुद्ध किया जाता है। ग्राम प्रधान सुमैया खातून ने गांव में साफ सफाईकर्मियो के साथ कीटनाशक दवा, एंटी लार्वा और ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव कराने में जुटी रहीं। इस दौरान इरशाद अहमद, मारूफ अहमद, अनीस अहमद आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें