फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन-वाहन की चपेट में आकर दो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
त्रिपाठी मार्केट रेलवे क्रॉसिंग और आजाद तिराहे के पास हुए हादसे
विज्ञापन

महुली क्षेत्र के ही रहने वाले थे दोनों युवक
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार शाम दो हादसों में दो युवकों की मौत हो गई। दोनोें पहुंली क्षेत्र के निवासी हैं।
टीएसआई संतोष मिश्रा ने बताया कि मेंहदावल बाईपास से आजाद तिराहे की ओर जा रही सड़क पर इलाहाबाद बैंक के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से स्कूटी सवार युवक की मौत हो गई। जेब से मिले मोबाइल से युवक की पहचान पवन चौधरी(26) पुत्र भरत निवासी कालीजगदीशपुर थाना महुली के रूप में हुई। पिता की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

वहीं आरपीएफ चौकी खलीलाबाद के इंचार्ज श्याम राज ने बताया कि शाम साढ़े चार बजे दिल्ली जा रही बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस आने के कारण त्रिपाठी मार्केट रेलवे क्रॉसिंग बंद थी। तभी पैदल ही युवक क्रॉसिंग पार करने लगा और ट्रेन की चपेट में आ गया। जेब से मिले मोबाइल फोन से युवक की पहचान 20 वर्षीय संतराज पुत्र हरिराम निवासी भीटीमाफी थाना महुली के रूप में हुई। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस शव को कब्जे में लेकर चली गई।
विज्ञापन

एसएसआई सुभाष मौर्या ने बताया कि संतराज के परिजनों से संपर्क किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें