फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मिश्रौलिया से खेत की निगरानी करके साइकिल से घर लौट रहे थे
विज्ञापन

घटना के बाद मौके पर ट्रक छोड़कर भाग निकला चालक
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। कोतवाली क्षेत्र के डीघाबाईपास स्थित ओवर ब्रिज के निकट ट्रक की चपेट में आने से साइकिल सवार किसान की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने शुक्रवार को शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
भैसहिया निवासी राम ललित ने बताया कि उसके बड़े भाई 50 वर्षीय लालचंद बृहस्पतिवार को मिश्रौलिया में स्थित अपने खेत की निगरानी करने गए थे। दोपहर में साइकिल से घर लौट रहे थे। उसी दौरान डीघा बाईपास ओवर ब्रिज के पास तेज गति से गुजरी ट्रक ने उनके भाई को अपनी चपेट में ले लिया। लापरवाह चालक ने ट्रक से उनके भाई को चपेट में ले लिया और चालक मौके पर ही ट्रक छोड़ कर भाग गया। घटना के बाद जुटे लोगों भाई को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने घायल भाई को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज ले जाते दौरान रास्ते में ही बड़े भाई की मौत हो गई। सूचना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं घटना की सूचना पर परिजनों का रो- रो कर बुरा हाल था। गांव के लोगों ने बताया कि लालचंद के दो बेटे है। पत्नी रेशमा का रो- रो कर बेसुध हो जा रही थी। कोतवाल अजय कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित भाई रामललित की तहरीर पर ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें