फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: कार ने ऑटो में मारी टक्कर, दो महिला समेत चार घायल

Sun, 14 May 2023 12:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
दुधारा थाना क्षेत्र के बीएमसीटी मार्ग पर स्थित उसराशहीद चौराहे पर चार पहिया वाहन व टैंपो की भिड़
विज्ञापन
सेमरियावां। दुधारा थाना क्षेत्र के बीएमसीटी मार्ग पर स्थित उसराशहीद चौराहे के पास तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने सामने से आ रहे ऑटो को टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो में सवार दो महिलाएं, एक युवक व ड्राइवर घायल हो गया। टक्कर मारने के बाद कार छोड़कर चालक मौके से फरार हो गया। आसपास जुटे लोगों ने घायलों को सीएचसी सेमरियावां भेजवाया। सूचना पाकर बाघनगर चौकी प्रभारी मय फोर्स पहुंचे। पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

मेंहदावल की ओर से एक कार बीएमसीटी मार्ग से बस्ती की ओर जा रही थी। शाम करीब पांच बजे उसराशहीद चौराहे के पास तेज रफ्तार अनियंत्रित कार सामने से आ रहे ऑटो में टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो में सवार यात्री सेमरियावां गांव निवासी अजीजुन्निशा पत्नी नसीम अहमद (40) व हबीबुन्निशा पत्नी मकसूद अहमद (42) और रक्शादेवई गांव के राम कुमार (32), चालक मो. अकील (38) घायल हो गए। कार चालक गाड़ी छोड़ कर फरार हो गया। लोगों ने घायलों को सीएचसी सेमरियावां भेजावाया। जहां से अजीजुन्निशा व हबीबुनन्निशा को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। जबकि राम कुमार व अकील अहमद का सीएचसी सेमरियावां में इलाज चल रहा है। बाघनगर पुलिस चौकी प्रभारी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि वाहन कब्जे में ले लिया गया। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें