ट्रेलर ने मारी टक्कर, दो भागों में बंटा ट्रैक्टर
संवाद न्यूज एजेंसी
सेमरियावां(संतकबीरनगर)। सोमवार रात बीएमसीटी मार्ग पर स्थित दुधारा थाना क्षेत्र के ग्राम चोरहा की आरा मशीन के पास ट्रेलर बिजली का पोल तोड़ते हुए ट्रैक्टर से जा टकराया। इससे पोल क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं ट्रैक्टर दो हिस्सों में बंट गया। हादसे में ट्रेलर चालक मामूली रूप से चोटिल हुआ।
चोरहा गांव निवासी रंगीलाल बीएमसीटी मार्ग के किनारे मकान बना कर परिवार के साथ रहते हैं। रंगीलाल ने बताया कि रात के करीब एक बजे ट्रेलर बिजली पोल को तोड़ते हुए उसके घर के सामने खड़े ट्रैक्टर में जा टकराया। पोल व ट्रैक्टर को घसीटते हुए ट्रेलर पेड़ से टकराकर रुका। महाराजगंज जिले के थाना संगुरिया के परसामीर गांव निवासी ट्रेलर चालक करामत अली ने बताया कि वे ट्रेलर लेकर झांसी मोरंग लेने जा रहे थे। एक जानवर को बचाने में यह हादसा हो गया। सुबह सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की जांच की। चौकी प्रभारी आनंद सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने की कार्रवाई की जाएगी।