फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार माह से सऊदी अरब गए शोएब का पता ही नहीं 

Thu, 06 Apr 2017 11:44 PM IST
sant kabir nagar 
विज्ञापन
मो. शोएब - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 रोजगार के लिए सऊदी अरब गए संतकबीरनगर के छिबरा निवासी मो. शोएब का चार माह से पता नहीं चल पा रहा है। मोबाइल से संपर्क टूट जाने और वहां पर संपर्क के लोगों से कोई जानकारी न मिल पाने से युवक के घर वाले खासे परेशान हैं। परेशान पिता ने विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को पत्र भेजकर शोएब की तलाश कराने और घर वापस लाने की गुहार लगाई है। 
विज्ञापन


छिबरा गांव निवासी 70 वर्षीय अब्दुल कुद्दुश ने बताया कि उसका 28 वर्षीय बेटा मोहम्मद शोएब सऊदी अरब के अबहा शहर में एक व्यक्ति के यहां ड्राइवर की नौकरी करता था। बेटा चार अक्टूबर 2016 को तीसरी बार सऊदी अरब गया था। चार माह से बेटे मोहम्मद शोएब का पता नहीं चल पा रहा है। बेटे के मोबाइल पर भी संपर्क नहीं हो पा रहा है। इससे घर के लोग परेशान हैं।

पत्नी नाजमा ने बताया कि उसके पति से उसकी मोबाइल से नौ दिसंबर 2016 को बात हुई थी। बात करते समय मोबाइल में कुछ लोगों की आवाज सुनाई दे रही थी। शोएब ने फोन पर बताया था कि कुछ लोग घर के बाहर आए मालूम पड़ रहे हैं। उन्हीं लोगों से मिलने जा रहे हैं। खाली होने पर फोन से बातचीत करेंगे। तभी से पति से कोई बातचीत नहीं हुई और उनका फोन भी नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन


 पति के संपर्क में रहने वाले बिहार के एक युवक से बात की गई तो वह भी शोएब के बारे में ठीक ढंग से कोई जानकारी नहीं दे पाया। लिहाजा शोएब सऊदी में कहां है और किस हाल में पता नहीं चल पा रहा है। तमाम तरह की अनहोनी की आशंका से  घर के लोग सहमे हुए हैं। उसके पांचों बच्चे पिता के बारे में हर रोज पूछते रहते हैं। बच्चों को पिता के जल्द घर लौटने का दिलासा देती है, लेकिन पति से संपर्क नहीं होने से चिंता बढ़ गई है। शोएब के पिता ने बताया कि उन्होंने तीन दिन पहले विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को रजिस्टर्ड पत्र भेजकर बेटे को ढूंढवा कर बुलाने की गुहार   लगाई है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें