फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: अभियान चलाकर बनाई गई 716 लोगों की आभा आईडी

Tue, 04 Feb 2025 11:28 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। लोगों का स्वास्थ्य खाता तैयार करने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत मंगलवार को विभिन्न ब्लॉकों में आभा आईडी बनाई गई। इस दौरान कुल 716 लोगों की आभा आईडी बनाई गई है। इस अभियान में लगे स्वास्थ्य कर्मियों को निर्देशित किया गया है कि इसमें और तेजी लाएं।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. रामानुज कन्नौजिया ने बताया कि शासन के निर्देश पर शत-प्रतिशत लोगाें का आभा आईडी बनाया जाना है। इसके लिए अभियान चलाया जा रहा है। मंगलवार को सांथा, बेलहरकला, मेंहदावल, सेमरियावां, बघौली, पौली, हैंसर बाजार, नाथनगर, खलीलाबाद में आभा आईडी बनाई गई है।
उन्होंने बताया कि आभा आईडी बनाने में लगे स्वास्थ्य कर्मियों को निर्देश दिए गए हैं प्रतिदिन अधिक से अधिक लोगों की आभा आईडी बनाएं ताकि जल्द से जल्द लक्ष्य हासिल किया जा सके। उन्होंने बताया कि आभा आईडी बनाने के लिए आगे भी अभियान चलता रहेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें