संतकबीरनगर। स्वास्थ्य खाता तैयार करने के लिए चलाए जा रहे अभियान के विभिन्न ब्लॉकों में आभा आईडी बनाई गई। इस दौरान 612 लोगाें की आभा आईडी बनाई गई। अभियान में लगे कर्मियों को तेजी लाने के लिए निर्देशित किया गया है।
सीएमओ डॉ. रामानुज कन्नौजिया ने बताया कि शासन के निर्देश पर आभा आईडी बनाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत पौली, हैंसर बाजार, नाथनगर, खलीलाबाद, मेंहदावल, सांथा, बेलहरकला, बघौली व सेमरियावां में आभा आईडी बनाई गई।