फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: 714 लोगों की बनाई गई आभा आईडी

Wed, 08 Jan 2025 11:15 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। लोगों का स्वास्थ्य खाता तैयार करने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत बुधवार को जिले के विभिन्न ब्लॉकों में आभा आईडी बनाई गई। इस दौरान कुल 714 लोगों की आभा आईडी बनाई गई है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. रामानुज कन्नाैजिया ने बताया कि शासन के निर्देश पर शत-प्रतिशत लोगों का आभा आईडी बनाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इनमें आशा, एएनएम और सीएचओ को लगाया गया है। उन्होंने बताया कि बुधवार को सांथा, मेंहदावल, बेलहरकला, पौली, नाथनगर, खलीलाबाद, सेमरियावां, बघौली में आभा आईडी बनाई गई। इस कार्य में लगे स्वास्थ्य कर्मियों को निर्देश दिया गया कि प्रतिदिन अधिक से अधिक लोगों की आभा आईडी बनाएं, ताकि जल्द से जल्द लक्ष्य हासिल किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें