मेंहदावल। नगर पंचायत के विस्तारित क्षेत्र में एलटी लाइन के खुले तारों की जगह एबीसी केवल लगाई जाएगी। इससे बिजली के जर्जर और ढीले तारों की वजह से फाल्ट की समस्या से निजात मिलेगी और उपभोक्ताओं को शेड्यूल के अनुसार बिजली आपूर्ति मिल सकेगी।
मेंहदावल नगर पंचायत के आठ वार्डों में एबीसी केवल लगाने की योजना है। विभाग ने इसको लेकर सक्रियता तेज कर दी है। जगह-जगह सर्वे का कार्य चल रहा है।
मेंहदावल के टड़वरिया मोहल्ले सेपोल खड़ा करने एवं एबीसी केबल लगाने का कार्य शुरू हो गया है। बिजली निगम का दावा है कि केबल लगने से नगरीय क्षेत्रों में उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली आपूर्ति करने में मदद मिलेगी। मेंहदावल के टड़वरिया, एकल शुक्ला, गगनई राव, तुलसीपुर सहित अन्य मोहल्ले में केबल लगाई जाएगी। मेंहदावल कस्बे में बिछा था एबीसी केवल : वर्ष 2019-20 में मेंहदावल कस्बे में एबीसी केबल लगाने का कार्य हुआ था। जिसके बाद से कुछ हद तक जर्जर तारों की समस्या दूर हुई थी। मेंहदावल नगर पंचायत का सीमा विस्तार होने के बाद 16 नए ग्राम पंचायत नगर पंचायत में सम्मिलित हो गए। यहां पर पुराने बिजली के तारों से ही बिजली आपूर्ति की जाती थी। जिससे अक्सर लोकल फाल्ट की समस्या देखने को मिलती थी। अब इन विस्तारित क्षेत्र में भी एबीसी केबल लगाने का काम शुरू कराया गया है।