फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: अभियान चलाकर 514 लोगों की बनाई गई आभा आईडी

Mon, 19 May 2025 12:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। शासन के निर्देश पर लोगों का स्वास्थ्य खाता तैयार करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत विभिन्न ब्लॉकाें में आभा आईडी बनाई गई है। इस दौरान कुल 514 लोगों की आभा आईडी बनाई गई है। अभियान में और तेजी लाने के लिए स्वास्थ्य कर्मियों को निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. रामानुज कन्नौजिया ने बताया कि शतप्रतिशत लोगों की आभा आईडी बनाई जानी है। इसके लिए अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान में आशा, एएनएम और सीएचओ को लगाया गया है। रविवार को अभियान के तहत नाथनगर, खलीलाबाद, पौली, हैंसर बाजार, बघौली, सेमरियावां, मेंहदावल, सांथा और बेलहरकला में आभा आईडी बनाई गई है।
उन्होंने बताया कि अभियान में तेजी लाने के लिए स्वास्थ्य कर्मियों को निर्देशित किया गया। उन्हें निर्देश दिए गए हैं कि प्रतिदिन अधिक से अधिक लोगों की आभा आईडी बनाएं, ताकि जल्द से जल्द लक्ष्य हासिल किया जा सका। उन्होंने बताया कि यह अभियान निरंतर चलता रहेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें